बिंदकी: जहानाबाद थाना पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी किए गए जेवरात बरामद
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों जबर पुत्र सुखनंदन तथा अभिषेक पुत्र रविंद्र दोनों निवासी बेरहरा मजरा मिर्जापुर मकरंदपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से चोरी के सोने चांदी के जेवरात व नगद रुपया बरामद हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को दिन में 3 बजे दोनों को न्यायालय भेज दिया।