👶 विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का निरीक्षण
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) ने हजियापुर मोड़ स्थित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का निरीक्षण कर बच्चों की देखभाल, पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की।
🔹 बच्चों की बेहतर देखभाल एवं नियमित स्वास्थ्य निगरानी का निर्देश।
🔹 दिव्यांग बालक के लिए नियमित फिजियोथेरेपी एवं विशेष देखभाल सुनिश्चित करने को कहा।
🔹 बच्चियों की दत्तकग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश।
निरीक्षण में रितु रानी, अवंतिका दिलीप कुमार, डॉ. शशिरंजन प्रसाद, सुश्री साक्षी कुमारी, बाल कल्याण समिति के प्रतिनिधि, संस्थान के समन्वयक एवं डॉ. मंकेश्वर कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
⚖️ जिला प्रशासन की अपील: बच्चों को केवल निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही गोद लें। अनाथ/परित्यक्त बच्चा मिलने पर उसे विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, चाइल्ड हेल्पलाइन या बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी को सौंपें।
#ChildProtection #Adoption #ChildWelfare #LegalAdoption #Gopalganj #Bihar #CMSamrat #SamratChoudhary #GopalganjAdministration #DistrictAdministrationGopalganj
Gopalganj, Bihar | Sep 23, 2026