कन्नौज: मूसलाधार बारिश में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 35 बकरियां दबीं, 17 बकरी की मौत
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कीरतपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में करीब 35 बकरियां दब गईं, जिनमें से 17 बकरियों की मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर मलबे में दबी बकरियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस और संबंधित अधिकारियों को दी गई। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कच्चे मकानों और जलभराव को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।