कटोरिया: चाकू के हमले से घायल छात्र की मौत पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने राधानगर में सड़क जाम कर किया उग्र प्रदर्शन।
Katoria, Banka | Jun 30, 2026 राधानगर स्थित माउंट केरला आवासीय विद्यालय में चाकू के हमले से घायल छात्र की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने शाम को राधानगर में सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। काफी मशक्कत के बाद देर शाम करीब 8 बजे पुलिस ने समझाकर जाम समाप्त कराया।