इंदौर: युवक से परेशान एक नाबालिक ने की आत्महत्या, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, गुरुशंकर नगर की घटना
Indore, Indore | Sep 13, 2024 इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गुरुशंकर नगर में एक नाबालिग छात्रा के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसमे नाबालिक के पिता के द्वारा को गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र पंवार नामक युवक को नाबालिक को परेशान करने के मामले में गिरफ्तार किया है। वही इस मामले में छात्रा के पिता ने बताया की आरोपी आए दिन बेटी को परेशान करता था।