इंदौर: वार्ड 83 के उपचुनाव हुए संपन्न, भाजपा के जीते राठौर ने 4255 वोटों से की जीत दर्ज, कांग्रेस को मिले 2235 वोट
Indore, Indore | Sep 13, 2024 इंदौर में वार्ड 83 में हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। इस वार्ड से भाजपा के जितेंद्र उर्फ जीतू राठौर को 6490 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार विकास जोशी को 2235 वोट मिले हैं। जिसमे भाजपा उम्मीदवार 4255 वोटों से चुनाव जीत गए। वही इस वार्ड में मतदाताओं ने चुनाव में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। वही पार्षद के निधन के बाद यह उपचुनाव हुए हैं।