मंडला: राजीव कॉलोनी झंडा चौक में बाल गोपाल की झांकी देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
Mandla, Mandla | Jun 6, 2026 ग्राम पंचायत देवदरा अंतर्गत राजीव कॉलोनी, झंडा चौक में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में शनिवार को भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। तीन बजे से कथावाचक पंडित कुलदीप महाराज (देवगांव) ने व्यासपीठ से भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण संस्कार, माखन चोरी आदि कथा सुनाई।