पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना परिसर में भू विवाद समाधान शिविर में जिलाधिकारी और वैशाली एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं
बेलसर थाना परिसर में आयोजित भू विवाद समस्या समाधान शिविर में जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गई। शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अपनी समस्याओं को लेकर आए लोगों को जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक के द्वारा सुनकर उसके त्वरित निवारण हेतु निदेश दिए गए।