पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना क्षेत्र के करनेजी परवाड़ा गांव में रविदास जयंती जुलूस के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
बेलसर थाना क्षेत्र के करनेजी परवाड़ा गांव में रविदास जयंती के जुलूस के दौरान 11000 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से मौजा पकड़ी गांव निवासी दशरथ राम के पुत्र मनीष कुमार की मौत हो गई है। तो वही दो अन्य लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन के सहयोग से घायल लोगों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है।