जहानाबाद: लखाबर गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
आज नेता प्रतिपक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव द्वारा जहानाबाद में जनसभा को संबोधित किया गया। जिसको लेकर जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर लखाबर गांव में पहुंचा तो वहां घंटो पहले से इंतजार कर रहे समर्थकों में रोमांच भर गया लोग काफी उत्साहित दिखे जिसके बाद अन्य वाहनों से वह कार्यक्रम स्थल हेतु प्रस्थान किया और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।