जहानाबाद: सेरथुआ गांव के पास संदिग्ध अवस्था में मिला एक व्यक्ति का शव, कुछ समय पूर्व दिल्ली में रचाया था प्रेम विवाह
घोसी थाना अंतर्गत सेरथुआ गांव के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। घोसी थाने की पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल में लाया गया। मृतक के पास से मिले पहचान पत्रों के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया। मृतक पहले दिल्ली में रहता था उसी दौरान उसने जिले के एक युवती से प्रेम विवाह किया था और अपने ससुराल पहुंचा था।