जहानाबाद: शहर में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सहित अन्य वरीय पदाधिकारी द्वारा मतदाता जागरुकता हेतु निकाली गई प्रभात फेरी ।
लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर DM अलंकृता पांडे निर्देशानुसार अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त शधनंजय कुमार एवं अपर समाहर्ता, विभागीय जांच विनय कुमार सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में प्रभातफेरी निकाला गया। मतदाता जागरूकता प्रभातफेरी में पदाधिकारियों एवं मतदाताओं को 01 जून को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।