मिहींपुरवा: बड़खड़िया के मैदान में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक बाबा पंकज महाराज ने धर्म पर चलने की राह बताई
थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़खड़िया के गुरु खेत मेला मैदान पर सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें जय गुरुदेव धर्म प्रचारक मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पंकज महाराज ने उपस्थित भक्तों के समक्ष प्रवचन प्रस्तुत करते हुए लोगों तक जय गुरुदेव का संदेश पहुंचाया तथा धर्म पर चलने की राह बताई इस दौरान दूरदराज तथा क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।