मुगलसराय: नियमताबाद में नहरों की जल वहन क्षमता बढ़ाई गई, किसानों को मिलेगा अधिक सिंचाई का लाभ
नियमताबाद क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने जीरो प्वाइंट से कटशिला तक 30 किमी लंबी नहर की जल वहन क्षमता 1440 क्यूसेक से बढ़ाकर 1800 क्यूसेक कर दी है।शनिवार सुबह 11 बजे विभागीय अधिकाररियों ने बताया की किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा देने के लिए 12 मोटरों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें दो मोटरें स्टैंडबाय पर रखी गई हैं।