आगरा: रोहता नहर पर पुलिस के साथ हाथापाई करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, वीडियो आया सामने
थाना सदर के रोहता नहर का 1 मामला सामने आया है, जिसमें एक बस चालक ने नो एंट्री में बस घुसा दी, जब ट्रैफिक पुलिस ने बस को रोका तो चालक व परिचालक समेत 4 लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर मारपीट कर दी, यह घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे की है, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है।