आगरा: गांधी जयंती पर उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत ने गांधी जी की प्रतिमा का दूध से अभिषेक और माल्यार्पण किया
आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत की टीम ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा, जो रावली मंदिर के सामने स्थित है, को दूध से नहलाया गया और उसका अभिषेक किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रदेश सरपंच मोहम्मद नदीम नूर और अन्य प्रमुख सदस्यों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।