बिंद: कथराही गांव में दीपनगर पुलिस ने हत्या के मामले में जेल से फरार आरोपी के घर की कुर्की जब्ती की
Bind, Nalanda | May 22, 2025 बिंद थाना क्षेत्र के कथराही गांव में दीपनगर थाना कि पुलिस ने बिंद थाना के पुलिस के सहयोग से हत्या के मामले में दीपनगर जेल से फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती किया है। फरार आरोपी की पहचान कथराही गांव निवासी लालो मिस्त्री के पुत्र रणविजय कुमार है। रणविजय सोसंदी गांव में एक यूट्यूबर हराधन कुमार को धारदार हथियार से हत्या कर दिया था उसी के मामले में अभियुक्त था।