खरीक: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो झोपड़ीनुमा घर जले
शाहपुर सिलिंग दियारा में रविवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो झोपड़ीनुमा घर जल गए। अगलगी में करीब 25 हजार रुपये नकद, गेहूं, सरसों समेत घरेलू सामान राख हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अंचलाधिकारी विशाल अग्रवाल ने बताया कि क्षति का आकलन कर नियमानुसार सहायता दी जा