शाहबाद: सहरिया बालिका छात्रावास में योग प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया जोर
Shahbad, Baran | Apr 26, 2026 जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र के सहरिया बालिका छात्रावास में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एएनएम गायत्री, सब सेंटर पूरैनी द्वारा छात्राओं को नियमित योग के महत्व, सही आसनों और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। उन्होंने पोषण और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।