पंचदेवरी: सेमरिया गांव में आग की चपेट में घर जलकर राखः सीओ ने किया नुकसान का आकलन, सरकारी सहायता का दिया आश्वासन
पंचदेवरी प्रखंड के सेमरिया गांव में भीषण आग लगने से निकम राम का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में घर में रखी मोटरसाइकिल, कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।