रतनी फरीदपुर: नारायणपुर में देवी शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व भव्य कलश यात्रा से प्रथम दिवस संपन्न
जहानाबाद जिले के नारायणपुर गांव में जन्म शताब्दी श्रृंखला के तहत 5 कुण्डीय दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ सह देवी-शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम दिवस गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के संतों के वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा, हवन व प्रवचन आयोजित होंगे।