बदायूं: मई रजऊ गांव में जंगल में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Jul 11, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के मई रजऊ गांव के रहने वाले 19 वर्षीय प्रदीप पुत्र प्रेमपाल ने गांव के जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 4:00 बजे परिजनों को पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रदीप अक्सर बीमार रहता था और इससे पहले भी कई बार वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।