तेंदूखेड़ा: ग्राम पिपरिया में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
तेंदूखेड़ा नवागत जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ग्राम पिपरिया में शनिवार की शाम 4 बजे खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों से अलग से बात की गई सत्यता जानते हुए उन्होंने पाया कि किस से तोले के नाम पर अलग से पैसे लिए जा रहे हैं व सैंपल के नाम से 4 से 5 किलो गेहूं लिया जा रहा है जिस पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।