उज्जैन (मध्य प्रदेश) के सती गेट स्थित खड़े हनुमान मंदिर में मूर्ति न हिल पाने का मामला चर्चा में है। यहां सिंहस्थ महाकुंभ-2028 की तैयारियों के चलते सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिर के बाहरी हिस्से को तोड़ा गया। इसके बाद मुख्य हनुमान प्रतिमा को हटाने के लिए क्रेन और जेसीबी की मदद ली गई लेकिन चार दिन तक मूर्ति टस से मस नहीं हुई। भक्तों और संतों ने इसे दैवीय चमत्कार या संकेत माना है, जबकि पुरातत्व विभाग ने गलत तरीके से मूर्ति हटाने पर उसके खंडित होने की आशंका जताई है। फिलहाल प्रतिमा को उसके मूल स्थान पर सुरक्षित रखते हुए कैनोपी लगा दी गई है। अब इस मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। महाकाल की सवारी के दौरान पुलिस बैंड ने इस मंदिर के सामने हनुमान भजन की धुन बजाई। हनुमान जी की शाही आरती भी की गई। इस बीच, पुरातत्व विभाग ने मंदिर के इतिहास की जांच शुरू कर दी है। मंदिर करीब 170 साल पुराना बताया जा रहा है।
#ujjain #hanuman #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Sep 9, 2026