मथुरा: किसानों का गुस्सा खाद के लिए फूटा, बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर से कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया
किसानों का आरोप था कि आज जिले भर का किसान डीएपी के लिए परेशान हैं । किसान खाद के लिए लाइन में लगा हुआ है और फिर भी खाद नहीं मिल पा रहा । किसान नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से कालाबाजारी सामने आ रही हे।