भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में टूटी सड़क के कारण शुक्रवार को गेहूं के कट्टों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसा ITI कॉलेज के पास हुआ, जहां करीब दो महीने पहले सड़क निर्माण के लिए खुदाई की गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क अधूरी पड़ी है और रोजाना यहां हादसे हो रहे हैं।