कासगंज: कासगंज के एसपी ओपी सिंह ने साइबर सेल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की जांच कर कमियों को तत्काल दूर करने, रिकॉर्ड अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने तथा साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, प्रभारी साइबर सेल सोनू सिंह मौजूद रहे।