चाईबासा। सोमवार को 5 बजे चाईबासा सदर अस्पताल में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्रों के प्रयास से 40 सालों से बिछड़े परिवार को मिलाया।