जलालपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल, छपरा रेफर
जलालपुर प्रखंड के एन एच 331 पर आइटीबीपी कोटिया के समीप रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 65 वर्षीय गंगेश्वर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। वे बनियापुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी ब्रह्मदेव मिश्रा के पुत्र हैं। गंगेश्वर मिश्रा अपने बाइक से छपरा जा रहे थे तभी दुर्घटना के शिकार हो गए सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष उन्हें अस्पताल पहुंचाया।