टीकमगढ़: कांटी:लोहे के कड़े से हमला कर हत्या का आरोप: 27 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस बोली—PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
देहात थाना क्षेत्र के कांटी गांव में 27 वर्षीय अशोक अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छोटा भाई घर के अंदर खाना खा रहा था, तभी बाहर खड़े अशोक पर लोहे के कड़े से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।