रामपुर: गुरुवार को उत्सव पैलेस में शिक्षा विभाग ने जनपदीय करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया
Rampur, Rampur | Jan 9, 2025 गुरुवार को दोपहर 12 बजे के आसपास उत्सव पैलेस में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा जनपदीय करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। जिले के 42 राजकीय इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने मेले में प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली कार्यक्रम के आयोजक रहे जबकि ज़ुल्फ़िक़ार इंटर कालेज के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।