बहराइच: जोशियापुरा निवासी पीड़ितों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मंदिर में रखे टेंट के सामान व गाड़ियों को हटवाने की की मांग
मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जोशियापुरा निवासी पीड़ितों ने नगर मजिस्ट्रेट को एक मांग पत्र सौंपते हुए जोशियापुरा में मन्दिर परिसर मे रखे टेंट हाउस के सामानों को व खड़े वाहनों को हटाए जाने की मांग की है। जोशियपुरा निवासी पीड़ितों का कहना है कि मोहल्ले में स्थित मंदिर परिसर में जबरन टेंट का सामान व वाहनों को खड़ा किया गया है जिससे काफी दिक्कते होती है।