भीलवाड़ा: पश्चिम बंगाल, असम, पांडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय, भीलवाड़ा में अधिवक्ताओं ने मनाई जीत की खुशियाँ
भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल ,असम, पांडुचेरी में ऐतिहासिक जीत पर अधिवक्ताओं ने जीत की खुशी मनाई| भाजपा जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट बाबु लाल आचार्य ने बताया कि जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर भीलवाड़ा में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का माला, उपरना, पुष्प गुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया