पयागपुर: पयागपुर पावर हॉउस के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
पयागपुर थाना क्षेत्र के झाला तरहर निवासी कुसुम अपने देवर बब्लू के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। तभी पावर हाउस के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। इस हादसे मे बाइक सवार कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां जिसको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।