बलरामपुर: थाना कोतवाली देहात में धुसाह निवासी महिला ने ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने का दर्ज कराया केस
धुसाह उत्तरी निवासी महिला अनीता देवी ने थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर देकर बताया कि वह बाल विकास परियोजना नगर क्षेत्र बलरामपुर में कार्यरत है। सुबह डियूटी पर चली गई थी लौटी तो घर के गेट ताला आधा खुला हुआ था एवं ताले पर खरोच के निशान थे। बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन युवकों द्वारा दिन में दो बार ताला तोड़ने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहा है।