चूरू: चूरू में जिला कलक्टर ने ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक ली, स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
Churu, Churu | Sep 26, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि आशा सॉफ्ट अंतर्गत निर्धारित स्वास्थ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करें तथा आशा सहयोगिनियों को प्रेरित व प्रोत्साहित करें। जिले में कार्यरत आशा सहयोगिनियों को आशा क्लेम की निर्धारित गतिविधियों की पूरी जानकारी दी जाए व आशाओं को अधिक से अधिक प्रोत्साहन दें।