चूरू: टाउन हॉल में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय सम्मेलन, विधायक हरलाल सहारण रहे उपस्थित
Churu, Churu | Sep 26, 2025 चूरू जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे, जहां संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से रखा। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने शिरकत की और शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे।