खरसिया: मोबाइल से चल रहा था सट्टा खेल, खरसिया पुलिस ने मालधक्का रोड पर दबोचा, ₹10,500 नकद और फोन किया जब्त
रायगढ़ के खरसिया में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस ने मोबाइल से सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मालधक्का रोड पर हुई रेड में ₹10,500 नगदी और मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें सट्टा संबंधी मैसेज पाए गए। आरोपी के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।