कोटा: खबर का असर : मिट्ठूनवागांव के बांधापारा में हुई पानी की समस्या हुई दूर, लोगों ने किया धन्यवाद #jansamasya
Kota, Bilaspur | May 16, 2025 ग्राम पंचायत मिट्ठूनवागांव के बांधापारा मोहल्ले में लगभग तीन माह से बोर मशीन खराब हो जाने की वजह से मोहल्ले के लोग पानी के लिए परेशान थे।महिलाएं दूर से पानी लाकर पीने को विवश थी।जिसे पब्लिक एप ने प्रमुखता से लिया और सरपंच से संपर्क किया। जिस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने तत्काल बोर मशीन को ठीक कराया। पानी मिलने पर मोहल्लेवासीयों ने धन्यवाद किया।