उच्चैन: उच्चैन उपखंड में पेयजल संकट गहरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
भरतपुर जिले के उच्चैन उपखंड में पेयजल संकट गहराने पर ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली छात्रों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण मनीष कुमार ने बताया कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि जलदाय विभाग को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने कहा कि पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।