दमयंती नगर: राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण के कार्यक्रम, वृद्धाश्रम में मनाया जन्मोत्सव, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर
दमोह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं युवक कांग्रेस ने सेवा और समर्पण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ केक काटा, फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।