सूरजगढ़: गरीब नगर गांव में श्री श्री 1008 श्री महा रूद्र हनुमान महायज्ञ की तैयारी पूरी, 21 अप्रैल को निकलेगी कलश शोभा यात्रा
सूरजगढ़ा प्रखंड के गरीब नगर गांव में श्री श्री 1008 श्री महारुद्र हनुमान महायज्ञ का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक किया गया है. 21 अप्रैल मंगलवार को कलश शोभा यात्रा के साथ महायज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी. सोमवार अपराह्न 12:30 बजे यज्ञ स्थल पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा था. यज्ञ को लेकर आसपास के गांव के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.