सबलगढ़: शहर में सब्जी दुकान लागने 4 जगहों का दौरा: ADM ने कहा- 55 व्यापारियों को जल्द नई जमीन दी जाएगी
सबलगढ़ में पिछले दो महीनों से बिना जगह के भटक रहे 55 विस्थापित सब्जी दुकानदारों के लिए नई जगह देखी गई है। अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत हटाए गए इन दुकानदारों की रोजी-रोटी के संकट को देखते हुए एडिशनल कलेक्टर (ADM) अश्विनी रावत ने शनिवार को नगर के कई इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया और जल्द ही उन्हें नई जगह पर बसाने का भरोसा दिलाया