बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में सूर्य घर योजना पर जागरूकता शिविर, विद्युत विभाग ने रूफटॉप सोलर पैनल के लाभ बताए
बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्युत विभाग ने एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय बिक्रमगंज के प्रांगण में आयोजित हुआ। शिविर में घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लाभ, केंद्र और बिहार सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान मिल रहा है।