गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन पर सड़ी लाश मिलने से मची सनसनी, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी सूचना
गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर 2 के ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 8 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को तेज बदबू महसूस हुई। शक होने पर जब उन्होंने पास जाकर देखा तो सीढ़ियों पर एक शव पड़ा मिला, जिसकी हालत काफी खराब थी।