चाईबासा: पाइप गोदाम में घुसा 12 फुट का कोबरा, रात भर अटकी रहीं सांसें, वन कर्मी ने किया रेस्क्यू
जिला मुख्यालय चाईबासा के एक रिहायशी इलाके में कोबरा (गेहुअन) सांप ने सनसनी फैला दी थी। दरअसल, महुलसाई के मुख्य मार्ग पर सत्यपाल साइकिल स्टोर के पास पाइप गोदाम में लगभग 12 फीट का एक विशालकाय गेहुअन सांप गुरुवार को रात करीब 9 बजे घुस गया था।वन विभाग की क्यूआरटी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। काफी मशक्कत के बाद विशालकाय सांप को पकड़ा जा सका।