हजारीबाग शहर व बरकाकाना होते हुए मुंबई के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन (22358/59) को मंजूरी दे दी है। गया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के बीच शुरू होने वाली यह नई ट्रेन गया से शाम 7 बजे खुलेगी।