कांके: सिदो-कान्हू उद्यान में सीएम ने वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
Kanke, Ranchi | Apr 11, 2026 सिदो-कान्हू उद्यान में सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है, जहां आदिवासी और मूलवासी समाज ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया।