चास: चास के बामनिया गली में महिला की हुई संदेहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस
Chas, Bokaro | Jan 22, 2024 बोकारो जिले के चास स्थित बामनिया गली में एक महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई है, मृत महिला की पहचान काली देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दुसरी ओर परिजनों के मुताबिक महिला की मौत छत से गिरकर होना बताई जा रही है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई हैं, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है.