कानपुर: बर्रा में हुक्का बार में दबंगों ने युवक को पीटा, युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
बर्रा में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार में दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित युवक ने बर्रा पुलिस से प्रकरण की शिकायत की है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है।प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।